700 साल बाद बनने जा रहे हैं ये पांच राजयोग, 4 राशियों का चमकेगा भाग्य
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल से समय-समय पर योग-राजयोग का निर्माण होता है। इस योगों का सभी राशियों के जातकों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसी क्रम में लगभग 700 साल बाद पांच राजयोग का संयोग बनने जा रहा है। ये योग केदार, मालव्य, चतुष्चक्र, महाभाग्य और हंस है। इन योगों से सभी राशियों एवं देश-दुनिया प्रभावित होंगी। लेकिन, चार राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धन लाभ, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइये जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।
कर्क : इस राशि की गोचर कुंडली में हंस और मालव्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी होगा। कर्क में शुक्र और गुरु भाग्य स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इस समय भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। करियर में सफलता मिलेगी। मनचाहे ऑफर मिलेंगे। छात्र वर्ग के लिए समय अच्छा रहेगहा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कारोबार के लिए यात्रा के योग बनेंगे, जो शुभ साबित हो सकती है।
मिथुन :इस राशि के जातकों के पांच राजयोग अनुकूल साबित होंगे। इस समय शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में उच्च का विराजमान है। शुक्र के साथ गुरु ग्रह भी मौजूद है, जिससे हंस राजयोग बन रहा है। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। पदोन्नति होने के आसार हैं।
मीन :इस राशि के जातकों के लिए हंस और मालव्य राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय काल में आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं, नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन इस समय आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए थोड़ा सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।