CM शिवराज ने माधवराव सिंधिया को दी पुष्पांजलि: पवैया ने कहा...
एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा, अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो...एक प्रेम दीवानी एक दरस दीवानी, राधा ने मधुबन में ढूँढा, मीरा ने मन में पाया" शुक्रवार शाम कटोराताल छत्री पर भजन गायिक अंकिता ने यह गीत गाकर कैलाशवासी महाराज माधवराव सिंधिया की जयंती को यादगार बनाया। 78वीं जयंती पर शुक्रवार को छत्री प्रांगण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, सांसद विवेक शेजवलकर, महापौर शोभा सिकरवार, विशेष रूप से मौजूद रहे। CM ने छत्री पहुंचकर सबसे पहले स्व. माधवराव सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माथा टेका फिर मंदिर में पुष्पांजलि की। इसके बाद भजन संध्या में शामिल हुए। करीब 20 मिनट तक यहां ठहरे और उसके बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए।
कटोराताल स्थित सिंधिया छत्री में स्व. माधवराव सिंधिया की 78वीं जयंती पर शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या में ग्वालियर व अंचल के राजनेता, समाजसेवी, व्यापारी व अन्य वर्गों के लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि दी। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम करीब 6.30 बजे कार्यक्रम में पहुंचे व अपने पिता की छत्री में पुष्प चढ़ाकर लोगों के बीच बैठे। इसके बाद भजन संध्या में सीएम शिवराज सिंह, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा, जयभान सिंह पवैया आदि नेतागण ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. माधवराव सिंधिया को याद किया। सीएम शिवराज सिंह ने काफी देर तक भजन सुने और सिंधिया परिवार से मुलाकात की। उन्होंने भजन कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाआर्यमान सिंधिया, प्रियदर्शनीराजे, ज्योतिरादित्य की बहन व कश्मीर की युवरानी चित्रांघधा सिंह से भी मुलाकात की। भजन संध्या में विभिन्न धर्मो के धर्म गुरुओं को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
जयभान सिंह सिंधिया को पास बुलाकर बैठाया
- जब भजन संध्या में सीएम पहुंचे तो सीएम शिवराज सिंह, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली पंक्ति में बैठे थे। दूसरी पंक्ति में पूर्व मंत्री व सिंधिया के कभी कट्टर विरोध रहे जयभान सिंह पवैया बैठे थे। यहां सिंधिया ने अपना अंदाज बदला उन्होंने जयभान सिंह को आगे बुलाकर अपने और सीएम के साथ पहली पंक्ति में बैठाया है। इसके बाद जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि यह सिंधिया का परिवारिक कार्यक्रम था। उनके व्यक्तिगत बुलावे पर वह यहां पहुंचे थे। स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर उनको याद किया है। इसके अलावा और कुछ नहीं है।
है कि यह सिंधिया का परिवारिक कार्यक्रम था। उनके व्यक्तिगत बुलावे पर वह यहां पहुंचे थे। स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर उनको याद किया है। इसके अलावा और कुछ नहीं है।