Homeवायरल न्यूज़,
गुरु और चंद्र की युति बदलेगी 3 राशियों का भाग्य

देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा। तब वहां चंद्रमा भी मौजूद रहेगा। गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा। यह योग बहुत ही शुभ होता है। इस अवधि में कुछ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं गजकसेरी राजयोग किन राशियों का भाग्य प्रबल करेगा।

मेष राशि
गजकेसरी राजयोग से मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समय की शुरुआत होगी। जीवन में खुशियों का चेहरा देखने को मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार होने से हर कार्य में सफलता हासिल कर पाएंगे। बिजनेस में सफलता देखने को मिलेगी। अविवाहितों के विवाह होने की संभावना है। इस दौरान आप करियर में बड़ी तरक्की कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकं के शुभ समय की शुरुआत होगी। अपने दिल की इच्छा पूरी करने का समय है। आप आर्थिक प्रगति कर पाएंगे। इस समय आपको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। आप जीवन की सभी कठिनाइयों को पार कर जीवन में आगे बढ़ सकत हैं। साझेदारी के व्यवसाय में निवेश कर सकते हैं।

धनु राशि
गजकेसरी राजयोग के कारण धनु राशिवालों के लिए अच्छे समय की शुरुआत होगी। इस दौरान कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन में सफलता का समय शुरू हो रहा है। अगर होम लोन लेने का प्रयास कर रह हैं, तो इस अवधि में मिल जाएगा। अच्छे लोगों से संपर्क बनेंगे और फायदा भी होगा।

Share This News :