भाजपाई कह रहे मुन्ना ७४ के नया चेहरा चाहिए
भारतीय जनता पार्टी के तेज तर्रार नेता मुन्नालाल गोयल को टिकिट नहीं मिलेगा इसकी कोई बजह नजर नहीं आती है.बे क्षेत्र में अन्य भाजपाइयों से लोकप्रिय हैं.पूर्व विधानसभा में विकास यात्रा अपने दम पर निकाल कर साबित किया की वह शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट हैं .मगर भाजपाई उनकी उम्र ७४ साल होने का मुद्दा बना रहे हैं और युवा चेहरे को टिकिट मिले यह मांग शीर्ष नेतृत्व के सामने रख दी है .भाजपा चुनाव में उम्मीदवार चयन को लेकर सतर्कता वरत रही है .एक ,एक सीट पर अध्ययन कर रही है .उधर गोयल के नजदीकी लोग बताते हैं की गोयल ही मजबूत चेहरा है और टिकिट कटता है तो भी बे चुनाव जरूर लड़ेंगे .इस सीट पर युवा चेहरों में देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू, पीताम्बर सिंह के नाम चर्चा में हैं.वहीँ पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा भी टिकिट के लिए कभी पूर्व से तो कभी दक्षिण से ताल ठोक रहे हैं .बरहाल कयास और अटकलों का भाजपा में दौर जारी है .