Home > राज्यो से ,slider news,
राहुल गांधी सजा को आज देंगे चुनौती,मां से डेढ़ घंटे बात की -प्रियंका साथ रहेंगीं

मोदी सरनेम मानहानि केस में आखिरकार राहुल गांधी ने सूरत की कोर्ट के फैसले को चुनौती देने का फैसला कर ही लिया। इसी सजा के बाद कांग्रेस नेता को अपनी संसद सदस्यता भी गंवाना पड़ी थी।कांग्रेस खेमे से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा सुनाई गई दो साल की सजा के खिलाफ सूरत की ही सत्र अदालत में चुनौती देते हुए सोमवार को अपील दायर करेंगे। अपील याचिका दायर किए जाने के दौरान राहुल खुद भी सत्र अदालत में मौजूद रहेंगे।राहुल  गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा भी सूरत जाएंगी। इससे पहले राहुल गांधी ने राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला ने सूरत में मीडिया से कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करीब तीन बजे सत्र अदालत में पहुंचेगे। अपनी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। राहुल ने सोनिया से दिल्ली के एक होटल में मुलाकात की। दोनों की बातचीत डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली।

Share This News :