Home > राज्यो से ,slider news,
2 दिन बाद ही सरकार ने बदला आदेश : कौशलेंद्र विक्रम सिंह को हटाया ,आशीष सिंह को बनाया भोपाल का कलेक्टर

भोपाल के नए कलेक्टर अब आशीष सिंह होंगे। आशीष सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में प्रबंध संचालक हैं। दो दिन पहले ही कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाने का आदेश जारी किया गया था। बुधवार काे सरकार ने इस आदेश को निरस्त कर दिया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक बनाया है। वहीं, अविनाश लवानिया को जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया था। इस आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है। नए आदेश में एस विश्वनाथन को जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। अविनाश लवानिया को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

Share This News :