Home > राज्यो से ,slider news,
आएंगी प्रियंका,गांधी मातृशक्ति सम्मेलन से शुरू होगा कांग्रेस का चुनाव अभियान

जगदलपुर । नेहरू-गांधी परिवार का बस्तर और यहां के आदिवासियों से गहरा नाता रहा है। इस परिवार के प्रियंका गांधी वाड्रा को छोड़कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजनीति में सक्रिय रहे सभी सदस्य बस्तर का दौरा कर चुके हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा 13 अप्रैल को पहली बार आ रही हैं। वे यहां मातृशक्ति सम्मेलन में सात जिलों से पहुंची महिलाओं को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम को कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। कांग्रेस की ओर यहां नेहरू-गांधी परिवार के बस्तर से जुड़े संस्मरणों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है।

इस साल नवंबर में विधानसभा और इसके पांच-छह माह बाद अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है। मानसून सीजन में तीन से चार माह राजनीतिक गतिविधियां कम रहेंगी। इसे ध्यान में रखकर प्रियंका गांधी के प्रवास को अहम माना जा रहा है। मातृ शक्ति के नाम पर हो रहे इस सम्मेलन मेें बस्तर संभाग के सभी सातोें जिलों से बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति के लिए कांग्रेस अभी से पूरी ताकत झोंक रही है।

 

Share This News :