Homeखेल ,
रिंकू ने 5 गेंद पर लगातार 5 छक्के ,फिर क्या हुआ

मैच की आखिरी 5 गेंदों पर रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्कों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को IPL-2023 में दूसरी जीत हासिल की। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया।

IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब कोई टीम आखिरी 5 बॉल पर 5 छक्के जमाकर जीती है।

कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया। इसके बाद रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़े। गेंदबाज यश दयाल थे। इस तरह कोलकाता ने आखिरी ओवर में 31 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इस जीत से कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। उसके खाते में 4 अंक हैं। 

Share This News :