Home > राज्यो से ,slider news,
आबकारी नीति मामले में CBI ने किया अरविंद केजरीवाल को तलब

आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है। पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर कहा, "निश्चित रूप से अत्याचार का अंत होगा।

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा तलब किए जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि CBI ने अपनी तहकीकात पूरी की होगी, कागजात इकट्ठे किए होंगे और तभी वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुला रहे हैं...CM होने के नाते दिल्ली की कोई भी नीति उनकी मर्जी और जानकारी के बिना नहीं बन सकती। कहीं न कहीं अरविंद केजरीवाल का सहयोग इन सब चीजों में रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के समन पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार कहते हैं, "बीजेपी को किसी भी राजनीतिक समझौते के लिए इस एजेंसी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आपको इन संस्थानों का इस्तेमाल करके राजनीतिक स्कोर नहीं तय करना चाहिए।"

इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, "हमारे देश में कई राष्ट्र-विरोधी ताकतें हैं जो देश की प्रगति नहीं चाहती हैं। देश के गरीबों और दलितों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कौन नहीं चाहता है? ... सभी जो नहीं चाहते थे, उन्होंने मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। जिन्होंने जेल भेजा, वे देश के दुश्मन हैं।"

Share This News :