Home > राज्यो से ,slider news,
सिंधिया भाजपा कोर कमिटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे जाने क्यों

ग्वालियर से दिल्ली पहुंचे केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सिंधिया ने दिल्ली पहुंचते ही डॉक्टरों के परामर्श पर कोविड की जांच कराई थी। सोमवार शाम को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। साथ ही कहा कि पिछले कुछ दिन में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह सभी सावधानी बरतें और निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच कराएं। सोमवार को ग्वालियर में आई कोविड रिपोर्ट में कोरोना विस्फोट हुआ है। एक साथ 10 कोविड संक्रमित मिले हैं। जिनमें 9 प्राइवेट लैब की रिपोर्ट और 1 जीआरएमसी की रिपोर्ट में पॉजिटिव आए हैं। अब एक्टिव केस बढ़कर 28 हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार  भाजपा कोर कमिटी की आज होने बाली बैठक में श्री सिंधिया को कोरोना  होने के कारण  बैठक में शामिल नहीं होंगे. 

Share This News :