Home > राज्यो से ,slider news,
केंद्रीय रेलमंत्री से मिले शिवराज

 नईदिल्ली प्रवास के दौरान मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से रेल भवन में भेंट की और प्रदेश से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इंदौर-मनमाड और इंदौर-दाहोद रेलवे लिंक को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया। इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में राज्य सरकार की ओर से समुचित कार्यवाही का भी आश्वासन दिया।

Share This News :