Home > राज्यो से ,slider news,
चारधाम क्षेत्र में बर्फबारी, इस तारीख से खुलेंगे कपाट

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण लोगों को आग बरसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में बीते 24 घंटे में अच्छी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तरखंड के गढ़वाल मंडल में बुधवार रात से वर्षा का क्रम जारी है और इस कारण से यातायात भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। यहां पारा 4 से 6 डिग्री सेल्सियस गिर चुका है और मौसम काफी ठंडा हो चुका है। तन झुलसाती गर्मी से लोगों का काफी राहत मिली है। बर्फबारी व वर्षा से चारधाम यात्रा की तैयारियों संबंधी काम प्रभावित हुआ गौरतलब है कि गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी 27 अप्रैल से शुरू होने वाली है और मौसम में बदलाव के कारण यात्रा की तैयारियां प्रभावित हुई है।

Share This News :