Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मुरैना में:कार्यकर्ताओं से मिले, होटल का किया शुभारंभ

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को मुरैना पहुंचे। वे सीधे गेस्ट हाउस पर पहुंचे जहां हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि कई जगहों पर अव्यवस्था हो गई।

वे सबसे पहले शासकीय गेस्ट हाउस पहुंचे जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके साथ पूर्व मेंत्री ऐदल सिंह कंषाना, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रघुराज कंषाना सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि गेस्ट हाउस में ही अव्यवस्था हो गई। कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने हाल के गेट को बंद कर लिया जिस पर कार्यकर्ताओं ने गेट के दरवाजे पर हाथ मार दिया जिससे दरवाजे पर लगा सीसा टूट गया। इस मौके पर कार्यकर्ता बराबर उनका स्वागत करते रहे। उसके बाद वे जौरा रोड स्थित होटल सिद्धार्थ के लिए रवाना हुए। उनके साथ लगभग एक सैकड़ा वाहन थे। होटल सिद्धार्थ में भी वही स्थिति हुई, कार्यकर्ता उनके साथ होटल में घुस गए। जब वे मंच पर चढ़े तो कार्यकर्ता उनके साथ मंच पर चढ़ गए जिससे मंच पर अव्यवस्था हो गई।

इस मौके पर गृह मंत्री मीडिया से दूरी बनाते नजर आए। मीडिया कर्मियों ने उनसे मिलने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले। उनके साथ पुलिस अधीक्षक शेलेन्द्र सिंह व पुलिस के लगभग एक सैकड़ा अधिकारी व पुलिस बल मौजूद था।

 

Share This News :