Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ढाई सौ करोड़ की संपत्ति के सबूत और 91 लाख से ज्यादा नकद बरामद

मीन कारोबारी सुरेंद्र संघवी, प्रतीक संघवी और दीपक जैन उर्फ मद्दा के ठिकानों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ढाई सौ करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज और 91.21 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गुरुवार सुबह से जमीन कारोबारियों के छह ठिकानों पर शुरू हुई जांच देर रात को खत्म हो गई,लेकिन संघवी पिता-पुत्रों से पूछताछ शुक्रवार को भी जारी रही। संघवी के मुंबई में भी एक ठिकाने पर ईडी की टीम जांच के लिए पहुंची।

जमीन कारोबारी सुरेंद्र संघवी और जेल में बंद भूमा

भोपाल से आए ईडी के अधिकारियों की टीम जांच के लिए कनाड़िया रोड स्थित संघवी के घर और गुलमोहर कालोनी स्थित दीपक के घर पहुंची थी।

जमीन के कारोबार में काले धन को खपाने और लेन-देन करने के कोण पर ईडी की टीम जांच कर रही है। नकदी और संपत्ति के दस्तावेज बरामद होने के बाद अब जमीन कारोबारियों पर मनी लांड्रिंग एक्ट में मामला दर्ज किया जा रहा है। दीपक मद्दा तो पहले से जेल में है, लेकिन शुक्रवार शाम तक ईडी ने सुरेंद्र संघवी और प्रतीक संघवी की गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की थी।

आयकर भी ढाई सौ करोड़ का

संघवी और मद्दा पर ईडी की ताजा कार्रवाई देवी अहिल्या गृह निर्माण सोसायटी मामले से ही जुड़ी है। इस हाउसिंग सोसायटी में धांधली और गड़बड़ी के मामले में जिला प्रशासन ने इंदौर के एमआइजी थाने में केस दर्ज करवाया था। सुरेंद्र संघवी के पुत्र प्रतीक संघवी और दीपक मद्दा सोसायटी के जमीन की खरीद व हेरफेर करने वाली कंपनी सिंपलेक्स से सीधे जुड़े थे।

फिया दीपक जैन उर्फ मद्दा के ठिकानों पर गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा था। सुरेंद्र संघवी कांग्रेस नेता पंकज संघवी के बड़े भाई हैं।

Share This News :