जिहादी कॉकरोचों के लिए मध्यप्रदेश की पुलिस पेस्टिसाइड्स की तरह : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
भोपाल समेत पूरे प्रदेश में चल रहे हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) के नेटवर्क को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. गृहमंत्री ने कहा कि कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज़्ब-उत-तहरीर से जुड़े सदस्य ब्रेन वॉश कर हिंदू युवक और युवतियों का धर्मांतरण करवाने के साथ लव जिहाद में लगे हुए थे. उन्होंने कहा कि जिहादी कॉकरोचों के लिए मध्यप्रदेश की पुलिस पेस्टिसाइड्स की तरह है. पुलिस लगातार ऐसे संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. इनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आतंकियों को मध्यप्रदेश एटीएस ढूंढ-ढूंढकर निकाल रही है. इन जेहादी कॉकरोचों के लिए मध्य प्रदेश की पुलिस पेस्टिसाइड की तरह है. हिन्दू बेटियों के ब्रेन वाश कर उन्हें मुस्लिम बनाया जा रहा है. पहले हिन्दू लड़कों को मुस्लिम बनाया गया फिर उनसे हिन्दू लड़कियों की शादी करवा कर मुस्लिम बनाया गया. गृह मंत्री ने कहा कि जहां तक 7 लोगों के धर्मान्तरण की बात है तो धीरे धीरे सब सामने आ रहा है. आश्चर्य वाली बात ये है कि ब्रेन वाश करने वाले लोगों में कोई प्रोफ़ेसर है, कोई ज़िम ट्रेनर है, एक कोचिंग चलाता है, एक सॉफ्ट वेयर इंजीनियर है, एक टेक्नीशियन है. ये सब लोग लव जिहाद में लगे हुए थे. लेकिन मप्र में अब इनका कोई भी षड्यंत्र चलने नहीं दिया जायेगा.