Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अब इस बड़े चेहरे ने ली भाजपा की सदस्यता गृहमंत्री मिश्रा ने किया स्वागत
ग्वालियर : बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार ने आज भोपाल स्तिथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा , संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व से प्रेरित होकर भाजपा में आये बसपा के सत्यप्रकाश सखवार जी का स्वागत करता हूँ"