Home > राज्यो से ,slider news,
मध्यप्रदेश भाजपा सत्ता और संगठन में बदलव के आसार

नई दिल्ली | मध्यप्रदेश बिधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कोई बड़ा निर्णय करने का मन बना चुका है.सूत्र बताते हैं की मध्य्प्रदेश के वर्तमान हालात भाजपा के पक्ष में नहीं है ,सर्वे रिपोर्ट से जो बातें निकलकर बाहर आ रहीं हैं .उनसे भाजपा खासी  बेचैन है.बताया गया है की पार्टी आलाकमान प्रदेश के संगठन और सत्ता के बदलाव के मूड में है  .नए चेहरों के साथ चुनाव में उतरने की कबायद जारी है .सूत्रों ने बताया है की दो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल को नई जिम्मेदारियों के साथ मध्यप्रदेश भेजे जाने का प्लान बन चुका है .भाजपा हल्कों से खबर मिली है कि बदलाव बहुत जल्दी हो सकता है .बताया गया है कि पार्टी गुजरारत मॉडल पर चुनाव लड़ने कि तैयारी कर चुकी है .

Share This News :