Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
'पकाते रहें ख्याली पुलाव, हम जीतेंगे 200 से अधिक सीटें'

MP Elections: मध्य प्रदेश में चुनावी हलचल ने जोर पकड़ लिया है। राहुल गांधी के 150 सीटें जीतने के दावे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर उन्हें ख्याली पुलाव पकाने हैं, तो पकाते रहें। बीजेपी इस बार 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। आपको बता दें कि इसी साल के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक हुई। इस बैठक में राज्य पार्टी प्रमुख कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अन्य नेता उपस्थित रहे। बैठक के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारी प्रदेश के नेताओं से लंबी चर्चा चली। हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली, और हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली हैं।

Share This News :