रेल हादसा, मृतक संख्या 233 हुई, घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री
ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 233 हो गया है। वहीं 900 के करीब लोग घायल हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। भारतीय सेना के कर्नल एसके दत्ता ने बताया कि सेना बीती रात से ही राहत और बचाव कार्यों में जुटी है और कोलकाता से और सैन्यकर्मियों को बुलाया गया है।
ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतक संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। सेना को भी लगा दिया गया है। बड़ी संख्या में घायलों की स्थिति गंभीर है। आशंका है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है। मालगाड़ी और दो यात्री ट्रेनों की भिड़ंत का असर अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है। रेलवे की कोशिश है कि आज राहत तथा बचाव कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि आवाजाही बहाल हो सके। इसे हाल के वर्षों का सबसे भीषण हादसा बताया जा रहा है।रेल मंत्रीा अश्विनी वैष्णव शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य का जायजा लिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बोगियों में फंसे हर यात्री को बाहर निकालना उनकी प्राथमिकता है।