Homeराज्यो से ,
अश्विनी वैष्णव और ममता बनर्जी के बीच टकराव, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेल मंत्री ने जताई आपत्ति

ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद राजनीति गरमा गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को घटनास्थल का जायदा लेने पहुंची। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम बनर्जी ने सबसे पहले बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हादसे को लेकर 500 से ज्यादा मौते होने की आशंका जताई। हालांकि बंगाल मुख्यमंत्री के दावे पर रेल मंत्री वैष्णव ने तुरंत आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आधिकारिक आंकड़ा सामने हैं। मृतकों की संख्या 238 की पुष्टि हुई है। हालांकि मरने वालों की संख्या 288 तक पहुंच गई है।

ममता बनर्जी ने कहा
दरअसल, ममता बनर्जी शनिवार को बचाव कार्य की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना है। इसकी उचित जांच होने चाहिए। वहीं, रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, 'हम मामले में पूरी तरह से पारदर्शिता चाहते हैं। ये राजनीति का समय नहीं है।

Share This News :