Home > राज्यो से ,slider news,
दिल्‍ली पहुंचे मप्र के सीएम श‍िवराज

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बुधवार शाम दिल्ली पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भेंट की है। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से प्रदेश के विकास, कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। बालाघाट में इसी माह अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है। इस विषय पर भी दोनों के बीच बातचीत हुई।

Share This News :