गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को बताया फुके बल्बों की झालर ओर गठबंधन को कहा ठगबंधन
ग्वालियर (विनय शर्मा) : गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते वक़्त कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, को कांग्रेस और गठबंधन पर किये सवालों पर गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि "ठगबंधन बन रहा है और यह ठगबंधन की बैठक है, गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने क्रोनोलॉजी समझाते हुए कहा कि कम्युनिस्टों को ममता जी पसंद नहीं है, ममता जी को कांग्रेस पसन्द नहीं है, कांग्रेस को केजरीवाल पसंद नहीं है, केजरीवाल को समाजवादी पार्टी पसंद नहीं है, समाजवादी पार्टी को उद्धव जी पसन्द नहीं हैं, उद्धव जी को महबूबा मुफ्ती जी पसन्द नहीं है,एक दूसरे को ये पसंद नहीं कर रहे और चाहते है कि जनता इनको पसंद कर ले, जनता अपनी पसंद बता चुकी है कि उनको भाजपा पसंद है मोदी पसंद है, अब कांग्रेस कुछ भी कर ले ये फुकी बल्बों की झालर है, कांग्रेस को 15 महीने में सभी लोग आज़मा चुके हैं बहुत अच्छे से, और जिस तरह से उन्होंने किसान के साथ, नौजवान के साथ, गरीब के साथ , कन्यादान योजना में बच्चियों के साथ महिलाओं के साथ धोखा किया है। अब ये कुछ भी कर लें कांग्रेस बस अब ऊपर ऊपर की ही रह गयी बस टीवी और ट्वीटर पर ही दिखेंगे, धरातल पर कांग्रेस समाप्ति की ओर है" गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के तीखे बोल हमेशा कांग्रेस को चुभते है कई बड़े नेता गृहमंत्री के बयानों पर पलटवार भी करते है लेकिन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हमेशा हर सवाल का सटीक उत्तर देकर स्तिथि हमेशा अपने व भाजपा के पक्ष में रखते हैं।