Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
विमानतल पर भाजपा कार्यकताओं का शिवराज और सिंधिया के सामने फूटा गुस्सा, कहा हर जगह उपेक्षा हो रही है

ग्वालियर (विनय शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आज विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर , बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कुशवाह समेत कई नेताओं ने भाजपा में हो रहे अपमान का दुखड़ा सुनाया और कहा कि हमारी शहर और ग्रामीण के कार्यक्रमों में कोई पूंछ परख नहीं हो रही है। नाराज नेताओं ने पहले श्री सिंधिया से अपनी बात कही ,इसके बाद श्री सिंधिया ने मुख्यमंत्री के आने पर उनसे कहा कि इन नेताओं को बात सुनिए ।फिर सभी ने शिवराज जी को अपनी बता कही । शिवराज जी ने कहा कि में बात करता हूं। साथ ही श्री सिंधिया ने अभय चौधरी को बुलाकर कहा सब लोग आपकी शिकायत कर रहे हैं ,यह ठीक नहीं है। आप सब को साथ लेकर चलिए । किशन मुदगल समेत कई नेताओं ने भी शहर में उपेक्षा होने की शिकायत श्री सिंधिया से की है।

Share This News :