Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जया किशोरी की कथा 3 से , सुनिए क्या कह रहीं हैं
ग्वालियर ।आगामी 3 से 5 जुलाई तक 'इंटक मैदान - हजीरा, ग्वालियर' में 'नानी बाई रो मायरो - श्री कृष्ण कथा' सुनने के लिए स्वयं सुश्री जया किशोरी ने सभी को आमंत्रित कर किया है। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन होगा।
कथा के मुख्य आयोजक मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा है कि मुझे बेहद खुशी है कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आप सभी के आशीर्वाद से मुझे इस आयोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सुश्री जया किशोरी की अमृतवाणी से कथा सुनने आप सभी ज़रूर आएं।