मंहगी बिजली और अघोषित कटौती पर भाजपा के मंत्री और बिधायक ही घेर सरकार को
मध्यप्रदेश में मंहगी बिजली और अघोषित कटौती पर भाजपा के मंत्री और बिधायक ने सरकार को घेर कर कई सवाल खड़े कर दिए हैं .सरकार को घेरने बाले सभी सिंधिया समर्थक हैं . जबकि ऊर्जा मंत्री भी सिंधिया खेमे से हैं .बात करें दर्जा प्राप्त मंत्रियों की तो मुन्नालाल गोयल और इमरती देवी बिजली कटौती को लेकर काफी आक्रामक हैं .इनके साथ -साथ अशोक नगर बिधायक जजपाल सिंह जज्जी ने बिजली कटौती को लेकर कई सवाल खड़े किये हैं .
डबरा में मंच पर इमरती देवी ने कांग्रेस में रहते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथ से माइक छीनकर बिजली समस्या को उठाया था ,तब वे रातों जनता में हीरो बन गईं थी और 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीतीं थीं ,मगर भाजपा में आने के बाद बे डबरा के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाईं हैं .बिजली समस्या पर बिरोध तो किया मगर जनता में कोई सन्देश नहीं दे पाईं हैं .कमोवेश एहि स्तिथि मुन्नालाल गोयल की है .समस्याएं उठाते हैं डर -डर कर .क्योंकि सरकार उनकी है .बिजली को लेकर दो बार अफसरों के साथ बिजली घर में बैठ चुके हैं ,मगर रिजल्ट शून्य है .बिजली मंत्री से इनका छत्तीश का आंकड़ा है .