Homeराज्यो से ,
एक हत्या का बदला लेने के लिए कर दीं तीन हत्याएं और कुछ न कर पाई पुलिस!

जूनागढ़ (गुजरात)। गुजरात में विकास के किस्से तो आम थे, लेकिन अब खुलेआम वारदातों के किस्से भी आम होते जा रहे हैं। राज्य में एक हत्या का बदला लेने के लिए तीन हत्यों को अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस और प्रशासन कुछ भी करने में नाकाम दिखा।
गुजरात के जूनागढ़ में शनिवार की रात आपसी रंजिश के कारण ऑटो ड्राइवर किशन मोरी की हत्या कर दी गई थी। लेकिन, इस हत्या के आरोपियों को पुलिस पकड़े, उससे पहले ही हत्या का बदला भी ले लिया गया। ऑटो ड्राइवर के मर्डर के बाद ही तीन अन्य लोगों का मर्डर हो गया। हैरानी की बात ये है कि ये तीन मारे गए लोग ड्राइवर की हत्या के आरोपी थे।
दरअसल मारे गए तीन लोगों, ऑटो चालक मुकेश बावजी, अजय बावजी और अमित खवास, ने पहले किशन मोरी की हत्या करी थी। फिर किशन के लोगों ने हत्या करने वाले तीनों लोगों को ढूंढ निलाका और उन्हें मार दिया।
पुलिस के हिसाब से ये हत्या के बदले का मामला हो सकता है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे को पकड़ने की करवाई शुरू कर दी है। लेकिन खुलेआम हो रहीं इन हत्याओं ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This News :