Home > राज्यो से ,slider news,
टीएस सिंहदेव बनाए गए छत्तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री

 छ्त्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम इसकी घोषणा की। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का अभी कोई सवाल नहीं है। सिंहदेव को डिप्‍टी सीएम बनाए जाने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया। उन्‍होंने ल‍िखा कि हैं तैयार हम.महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएंं। राज्य गठन के बाद पहली बार किसी नेता को उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share This News :