गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा कल, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर लेंगे बड़ी बैठक
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले दोनों ही प्रमुख दलों ने चुनावी तैयारी में पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू हो गए है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार शाम को भोपाल आ रहे है। वह भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक माना जा रहा है। शाह का यह दौरान अचानक बना है। शाह पार्टी कार्यालय में करीब चार घंटे रहेंगे। अमित शाह दिल्ली से भोपाल शाम 7.20 पर पहुंचेंगे। इसके बाद 7.30 से 11.30 बजे तक पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे। शाह डिनर भी भोपाल में ही करेंगे। रात 23.50 पर शाह भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह की भोपाल में नेताओं के साथ होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है। इसके आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार होगी। शाह के दौरे के बाद प्रदेश भाजपा नेता तैयारियों में जुट गए है। शाह के अचानक दौरे के बाद अटकलें भी लग रही है कि शाह कोई बड़ा संदेश दे सकते हैं। बता दें इससे पहले शाह का 22 जून को मध्य प्रदेश का दौरा टल गया था। उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण बालाघाट में नहीं उतर सका था और रायपुर वापस लौट गया था। भाजपा ने हाल ही में चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव को बनाया है।