Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
इस दिग्गज ने गृहमंत्री मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को बताया शेर, कहा- समय पर ही दहाड़ते ये

ग्वालियर : मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा की तुलना शेर से कर दी। दरअसल, विधानसभा के अंदर जब पक्ष-विपक्ष में हुई बहस चल रही थी और विपक्षी नेता बार-बार संसदीय कार्यमंत्री के चुप रहने पर सवाल खडे कर रहे थे।इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बहस के बीच में हस्तक्षेप करते हुए नरोत्तम मिश्रा के बारे में कहा कि वे चुप नहीं हैं, वे इसलिए नहीं बोल रहे हैं कि कहीं आप सदन के बाहर नहीं चले जाएं। गौतम ने आगे कहा कि क्योंकि आप जानते हैं कि शेर हर कभी नहीं दहाड़ता। समय आने पर दहाड़ता है।गौरतलब है कि नरोत्तम मिश्रा शासन में ग्रह मंत्री के साथ सरकार के प्रवक्ता भी हैं और हर मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते हैं और हर दिन सरकार की ओर से नियमित प्रेस ब्रीफिंग कर अपने विरोधियों को जबाव देते हुए नजर आते है। विधानसभा अध्यक्ष से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान भी उन्हें विधानसभा का सचिन तेंदुलकर बता चुके हैं।पूर्व मंत्री भानोत ने सदन में कहा कि संसदीय कार्य मंत्री विधानसभा के भीतर अपना मुंह क्यों नहीं खोल रहे, जब यहां नहीं खोलेंगे तो कहां खोलेंगे। इस पर जबाव देते हुए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि वे मुंह इसलिए नहीं खोल रहे कि कहीं आप सदन छोड़कर बाहर नहीं चले जाओ।इसके बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने उठकर कहा कि अध्यक्ष महोदय आज ये तो निश्चित हो गया कि संसदीय कार्यमंत्री सत्ता पक्ष में जितने पापुलर हैं, उतने ही विपक्ष में भी पापुलर हैं। बधाई आपको नरोत्तम जी।

Share This News :