Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महिला के टूटे मकान की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री ने लगाया गले, कहा अम्मा तु्म्हारा पक्का मकान बनेगा

मुख्यमंत्री के रोड शो के पहले सिवनी शहर के छिंदवाड़ा चौक में स्थित एक आदिवासी महिला सोमवती कुडापे के कच्चे घर के सामने नगरपालिका ने ग्रीनमेट लगाकर ढंक दिया था। जिसकी जमकर आलोचना हो रही थी। लेकिन बुधावार दोपहर बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का रोड शो हुआ और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को लगी वे तुरंत उस दुखियारी वृद्धा के पास पहुंच गए और उसकी पीड़ा सुन उसे गले लगा लिया और कहा अम्मा तुम्हारा पक्का मकान बनेगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी में रोड शो निकाला। इसके बाद 287.48 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कर जनसभा को भी संबोधित किया।

Share This News :