Homeराज्यो से ,slider news,
यूपी विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार कांग्रेस

कांग्रेस ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव के दौरान वह सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है। कांग्रेस ने हालांकि समाजवादी पार्टी के आंतरिक मामलों में कोई टिप्पणी नहीं की।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम सभी सीटों पर काम कर रहे हैं। हमने कहा है कि हम राज्य में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी सपा के भीतर तेजी से होने वाले घटनाक्रमों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम अन्य दलों के आंतरिक मामलों में टिप्पणी नहीं करते। कल झगड़ा हुआ था और आज समझौता हो गया। यह अच्छी बात है। परिवार साथ है जो कि एक अच्छी बात है।

सुरजेवाला ने राज्य में पार्टी के प्रचार के बारे में कहा कि कांग्रेस का नारा ‘27 साल, उ.प्र. बेहाल’ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जाति और सांप्रदायिक मुद्दों से ऊपर उठते हुए विकास के मुद्दे पर लड़ेगी।

Share This News :