स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के 1207 पदों पर वैकेंसी निकाली
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के 1207 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 23 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के 93 पद और स्टेनोग्राफर ग्रुप डी के लिए 1114 पदों पर भर्तियां होंगी।
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा: स्टेनोग्राफर बनने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 30 साल होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। इनमें एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार को 5 साल की छूट दी गई है। जबकि ओबीसी उम्मीदवार को 3 साल की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क: भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग (PwD) और पूर्व सैनिक (ESM) को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
सिलेक्शन प्रोसेस:भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद स्किल टेस्ट (डिटेक्शन एवं ट्रांसक्रिप्शन) देना होगा। जिसकी मेरिट के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि फाइनल पोस्टिंग से पहले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफाई किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवारों को ही पोस्टिंग मिल सकेगी।
सैलरी: सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को 44 हजार 900 रुपए से लेकर 1 लाख 42 हजार 400 रुपए तक सैलरी मिलेगी।