Homeअपना शहर ,
सिंधिया ने वेदप्रकाश शर्मा समेत एक दर्जन नेताओं से महल में बात की

ग्वालियर (विनय शर्मा) : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा के कई नेताओं के अलावा अंचल में जिन्हे टिकिट मिले हैं ,उन्हे महल बुलाकर सोमवार की रात बात की ।बताया गया है कि श्री सिंधिया ने भाजपा के रणनीतिकारों में शुमार रहने वाले नेता वेद प्रकाश शर्मा से ग्वालियर विधानसभा को लेकर मंत्रणा की है। माना जा रहा है कि प्रद्युम्न सिंह तोमर की उम्मीदवारी चर्चा का केंद्र रही है। लेकिन श्री शर्मा ने श्री सिंधिया के सामने अपने पत्ते नहीं खोले । बताया गया है कि सबलगढ़ से भाजपा उम्मीदवार समेत अन्य नेताओं ने भी मुलाकात की। श्री सिंधिया ने उम्मीदवारों को सभी को साथ लेकर चलने की नसीहत दी।

Share This News :