Homeअपना शहर ,
राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी का ग्वालियर विमानतल पर रामू भैया की अगुवाई में भक्त गणों ने भव्य स्वागत कर विदाई दी

ग्वालियर : राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी जी आज शाम 5:30 बजे ग्वालियर से अहमदाबाद जाने के लिए ग्वालियर विमानतल पर आगमन हुआ उनके स्वागत एवं आशीर्वाद हेतु बड़ी संख्या में मौजूद प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी ने हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया की अगुवाई में ( गुरु मां ) मां कनकेश्वरी देवी जी का पुष्प माला एवं फुल अर्पित कर भव्य स्वागत के साथ चरण स्पर्श कर माता श्री का आशीर्वाद लिया सभी भक्तगणों ने जय जय श्री राम, जय जय राधे कृष्णा, मां कनकेश्वरी देवी की जय हो, के गगनभेदी जयकारों के बीच स्वागत किया, स्वागत कार्यक्रम के बाद मां कनकेश्वरी देवी जी अपने पूर्व निर्धारित भागवत कथा जो जो माता श्री के मुखारविंद से शिवपुरी जिला खनियाधाना में हुई भागवत कथा संपन्न होने के बाद खनियाधाना से बाय रोड ग्वालियर विमानतल पर पधारी और अहमदाबाद के लिए विमान से रवाना हुई l

 विमानतल पर हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया), मां कनकेश्वरी देवी भक्ति वेदांत सेवा संघ ग्वालियर जिला अध्यक्ष बाबूलाल जोशी , मानस भवन ग्वालियर के मानसेवी सचिव पंडित महेश मुदगल, मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं श्री रामलीला मंडल मुरार के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन ,पंडित रामबाबू कटारे , गंगा दास की बड़ी साला न्यास के सदस्य महेंद्र सिंह सेंगर, अचलेश्वर न्यास के पूर्व न्यासी नरेंद्र सिंघल प्रमोद गुप्ता एडवोकेट समाजसेवी उमेश जोशी, भारतीय जनता पार्टी संभागीय मीडिया प्रभारी एनजीओ प्रकोष्ठ छून्ना थापक, समाज सेवक उमेश उत्पल, डॉ कंचन ,अभिलाष भार्गव, विवेक भार्गव, कल्ली पंडित, समाजसेवी गहोई समाज ग्वालियर के वरिष्ठ पदाधिकारी महेंद्र गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी पंडित पंकज पाठक, समाजसेविका श्रीमती ज्योति उप्पल, डॉक्टर निर्मल शर्मा कंचन, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती हेमलता सिंह श्रीमती नीलम राठौर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण पूर्व मीडिया प्रभारी पंडित अमरीश शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे l 

Share This News :