Home > अपना शहर ,
मैथिल ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का महापौर और विधायक ने किया सम्मान
ग्वालियर। मैथिल ब्राह्मण समाज मुरार द्वारा आज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पहार पहनाकर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार द्वारा मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।