Homeअपना शहर ,
ग्वालियर सिटीसेंटर में सेक्स रैकेट पुलिस ने 3 युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा

शहर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मामला शहर के सिटी सेंटर क्षेत्र का है। जहां बीती रात पुलिस ने दबिश देकर तीन युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार की गई युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है।शहर में सेक्स रैकेट बढ़ता जा रही हैं। शहर के छोटे-छोटे होटलों में भी ये रैकेट आसानी से संचालित किए जा रहे हैं। जिस पर पुलिस आए दिन छापामार कार्रवाई भी करती रहती है। इसके बावजूद यह गतिविधियां निरंतर चल रही हैं।ग्वालियर का सिटी सेंटर इलाका शहर का पॉश इलाका हैं। यहां शहर के प्रशासनिक कार्यालय भी हैं। इस पॉश इलाके में कई होटल भी हैं। जिनमें आए दिन विवाद होते रहते हैं। पुलिस ने इसी इलाके के एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।सीएसपी हिना खान ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिटी सेंटर इलाके में स्थित होटल पर्ल इन में कुछ अनैतिक गतिविधियों चल रही हैं। पुलिस ने वहां छापामार कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Share This News :