Home > राज्यो से ,
कांग्रेस ने घोषित की चार कमेटियां

रायपुर : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने चार प्रमुख कमेटियों की घोषणा की। कांग्रेस की सात सदस्यीय कोर कमेटी का संयोजक प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को बनाया गया है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू और शिव डहरिया को शामिल किया गया है।कोर कमेटी में हर संभाग के एक-एक नेता को मौका दिया गया है। इसमें जातिगत समीकरण को ध्यान में रखा गया है। इसके साथ ही सभी गुटों को साधने की कोशिश भी की गई है। चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष डा. चरणदास महंत को बनाया गया है। वे विधानसभा अध्यक्ष भी हैं। पहली बार चुनाव अभियान समिति में 74 सदस्यों को शामिल किया गया है।इस समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्रियों, राज्यसभा सदस्यों, सांसद और विधायकों को मौका मिला है। हालांकि इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज नहीं हैं। 15 सदस्यीय संचार समिति का अध्यक्ष मंत्री रविंद्र चौबे, कन्वेनर राजेश तिवारी, विनोद वर्मा और कोआर्डिनेटर सुशील आनंद शुक्ला को बनाया गया है। वहीं, प्रोटोकाल समिति का अध्यक्ष मंत्री अमरजीत भगत, कन्वेनर शिव सिंह ठाकुर और कोआर्डिनेटर अजय साहू को बनाया गया है।

प्रोटोकाल कमेटी में संगठन के नेताओं को मौका

 कांग्रेस की 22 सदस्यीय प्रोटोकाल कमेटी में प्रदेश संगठन और युवक कांग्रेस के नेताओं को मौका दिया गया है। कमेटी में रायपुर के सबसे ज्यादा नेता है। इसमें विकास बजाज, सुनील कुकरेजा, शब्बीर खान, सागर दुलानी, दिलीप चौहान, सद्दाम सोलंकी, प्रभजोत सिंह लाडी, अरशद अली, के सूरज, मोहम्मद अजहर शामिल हैं। इनके साथ कमेटी में लुकेश्वर साहू, गजाला खान, राजेश चौबे, मतीन खान, राहुल इंदौरिया, दानिश रफीक, प्रगति वाजपेयी, जयेश तिवारी, उत्कर्ष वर्मा, जितेंद्र सिन्हा और अब्दुल रब भी हैं।

 महंत स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल

 विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत को विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल कर लिया गया है। इसका आदेश सोमवार देर रात जारी किया।

धान खरीदी में अड़ंगा डाल रहा केंद्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर धान खरीदी में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बायोमैट्रिक अनिवार्य करने से पहले छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों का ध्यान रखना चाहिए। हमने केंद्र सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय पुल में चावल की लिमिट घटा दी है। पहले 86 लाख टन खरीदी की अनुमति दी गई थी, लेकिन अब 61 लाख टन कर दिया है। केंद्र और भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं, यह स्पष्ट दिख रहा है।

Share This News :