Homeअपना शहर ,
गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा- कोई पलायन नहीं कर रहा है, नौकरी के लिये जा रहे हैं युवा

ग्‍वालियर। भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा में आये गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि मध्यप्रदेश देवभूमि है। पिछले 18 वर्ष में भाजपा सरकार ने विकास के लिये जो कार्य किये हैं, उसका प्रतिसाद जनआशीर्वाद देखने को मिल रहा है। सोमवार को इंदौर में जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होेने का मौका मिला। वहां उमड़ी भीड़ से मैं यह बात दावे के साथ कह सकता हूं कि मध्य प्रदेश में फिर दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि गोवा से कोई पलायन नहीं हो रहा है। युवा जाब के लिये अवश्य जा रहे हैं और गोवा सरकार भी डेढ़ लाख भागिनियों की आर्थिक उन्नति के लिये उनके खाते में भेज रही है।

लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहनें योजना प्रदेश की पहचान

प्रमोद सांवत ने कहा कि ग्वालियर तो वैसे भी किसी से तीर्थस्थल से कम नहीं है। क्योंकि यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मभूमि और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की कर्म भूमि हैं। इसी धरा पर पं दीनदयाल उपाध्यय ने अंत्योदय का प्रकाट्य किया था। इसी अंत्योत्य के मूलमंत्र भाजपा की सरकारें काम करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 18 वर्ष से भाजपा की सरकार है। किस हालत में भाजपा ने प्रदेश की सत्ता की बाग़डोर संभाली थी। यह किसी से छिपी नहीं है। बिजली का घनघोर संकट था और आर्थिक सहित हर दृष्टि से बीमार राज्य मिला था। आज बिजली में प्रदेश सरप्लस है। इन 18 वर्षों में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 12 हजार से बढ़कर सवा लाख से अधिक हो गई है। और प्रदेश विकासशील राज्यों की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। पहले लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहनें इस प्रदेश की पहचान बन गईं हैं। और इस प्रदेश में महिलाओं के संरक्षण व उन्नति के अनुकरणीय प्रयास किये जा रहे हैं।

Share This News :