क्या शिवराज अगले मुख्यमंत्री होंगे, केंद्रीय मंत्री गोयल बोले सामूहिक नेतृत्व लड़ रहा है चुनाव _ पीएम मोदी देश में पार्टी का चेहरा
ग्वालियर । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शिवराज सिंह चौहान के अगले मुख्यमंत्री होने के सवाल पर कहा कि मध्यप्रदेश में सामूहिक नेतृत्व चुनाव लड़ रहा है ,जहां तक चेहरे का सवाल है तो पीएम मोदी जी देश में पार्टी का बो चेहरा है,जिसका कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कोन होगा । यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न चेहरा है और न उसका चरित्र है।
ग्वालियर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री श्री गोयल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का सामूहिक नेतृत्व मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हुआ है। उन्होंने एक देश एक चुनाव पर कहा कि अभी समिति की रिपोर्ट आना बाकी है।मगर में चाहता हूं कि एक साथ चुनाव हों । ऐसा होने पर फिजूल खर्ची बंद होगी और विकास कार्यों को गति देने के लिए समय मिलेगा । जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश इस घटना से दुःखी है और हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना इस हमले का मुंह तोड़ जबाब देगी और जवाब दिया है। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री श्री गोयल ने कहा कि कहा कि भाजपा रेवड़ी नहीं बांट रही है ।भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है।