Home > अपना शहर ,
सिंधिया बोले अरे आज कोई नहीं आया
ग्वालियर। ( विनय शर्मा ) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर विमान से ग्वालियर आए। विमानतल से बाहर निकलते ही उन्होंने उस स्थान की तरफ देखा जहां मीडिया के पत्रकार खड़े रहते हैं। वहां एक भी पत्रकार मौजूद नहीं था। यह देख श्री सिंधिया अपने स्टाफ से बोले अरे सब पत्रकार कहां गए ,आज कोई नहीं आया और मुस्कराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ बड़ गए। इसके बाद शहर में अटल सभागार में हुए कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ,वहां पर मीडिया को खड़ा देख कर बोले में आप लोगों को विमानतल पर देख रहा था । इसके साथ ही मीडिया से बात की।