बृहस्पति ग्रह 1113 साल बाद बनाएंगे दुर्लभ योग, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के अलग-अलग राशियों में विचरण के कारण दुर्लभ संयोग बनते हैं और मानव जीवन पर भी इसका असर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक अब 1113 वर्ष बाद दुर्लभ संयोग घटित होने वाला है। गुरु और राहु की युति निर्मित होने वाली है और शनि की तीसरी दृष्टि है, जो 1113 साल पहले ऐसा योग निर्मित हुआ था। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक 3 राशियां पर करियर और कारोबार के लिहाज से इसका अच्छा प्रभाव हो सकता है।
मेष राशि
दो ग्रह, राहु और बृहस्पति मेष राशि में एक साथ आ रहे हैं। एक अन्य ग्रह शनि की भी मेष पर नजर है। यह विशेष योग 30 अक्टूबर को समाप्त होगा और इस दौरान आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। लोग आपका अधिक सम्मान भी करने लगेंगे। अगर आपने पैसा निवेश किया है तो आपको मुनाफा हो सकता है। माता-पिता बनने का सुख भी आपको मिल सकता है। यदि आपकी शादी नहीं हुई है तो आपको कोई साथी मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा। आपके पिताजी बेहतर और स्वस्थ महसूस करने लगेंगे। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। किसी दूसरे देश की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। धर्म संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षणिक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। सौभाग्य आपके पास आएगा। आप किसी अधूरे कार्य को पूरा करेंगे और अपने स्वास्थ्य के बारे में बेहतर महसूस करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के लिए दुर्लभ संयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस समय किस्मत साथ देगी और आर्थिक लाभ हो सकता है। रुके हुए काम बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। शेयर बाजार में अच्छा लाभ हो सकता है। सोना खरीदते समय सावधानी बरतें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'