'जिनका नेता पहियों वाले सूटकेस सिर पर लेकर चलता हो', सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर कसा तंज
भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि जिनका नेता पहियों वाले सूटकेस को सिर पर लेकर चलता हो, उस पार्टी का क्या भविष्य होगा! मिस्टर बंटाधार खुद कहते हैं कि मैं यात्रा में जाऊंगा तो वोट नहीं मिलेंगे। कमलनाथ 2019 में आए, तो उन्होंने सारी योजनाएं बंद कर दी। लैपटॉप छीन लिए, आहार अनुदान योजना के एक हजार रुपये छीन लिए। कमलनाथ ने आपने वादे नहीं निभाए, इसीलिए जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है। हमने जनता की सेवा की, इसलिए हमें आशीर्वाद मिल रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं।सीएम शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हमने जनता की सेवा की है इसलिए हम जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं कांग्रेस जवाब में आक्रोश यात्रा निकाल रही है। नाम सुनते ही मन विचलित हो जाता है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आपस में आक्रोश निकाल रहे हैं। यात्रा में कार्यकर्ता बंदूक लेकर घूम रहे हैं।