यशोधरा के चुनाव न लड़ने पर क्या बोले-नरेन्द्र सिंह
ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री व मुरैना की दिमनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर ने यशोधरा राजे के चुनाव न लड़ने की खबरों पर अपना रूख स्पष्ट किया है। उनका कहना है कि उनको इस बारे में अभी कुछ जानकारी नही है। मैंने अभी उनकी चिट्ठी भी नहीं देखी है। चिट्ठी देख लूंगा तभी कुछ कह पाऊंगा। इस मौके पर उन्होंने दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्वालियर दौरे को लेकर खुलकर बात की है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। मैं उनका ह्रदय से स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री ग्वालियर और जबलपुर आएंगे। पीएम मोदी कई सौगातें लेकर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश का विकास होगा। उनकी नजर मध्य प्रदेश पर बनी रहेगी तो प्रदेश और उन्नति करेगा। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री के आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार दोपहर एमएलबी कॉलेज में देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया है। इस मौके पर उनका कहना था कि यह बहुत ही अच्छा हुआ है। जिस कॉलेज से देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने पढ़ाई की थी वहीं उनकी प्रतिमा स्थापित हुई है। यह कॉलेज में पढ़ने आने वालों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। युवा छात्र अटल जी के बारे में जान सकेंगे।