Homeअपना शहर ,
सिंधिया के पाले में टिकिट की खातिर खड़े भाजपा के यह कद्दावर नेता

ग्वालियर। कल तक भाजपा के कद्दावर नेता होते थे ,टिकिट बांटते थे वे आज सिंधिया राज परिवार के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाले में खड़े हो गए हैं। भाजपा में हासिए पर पड़े यह नेता अपना राजनीतिक वजूद की तलाश में हैं। भाजपा अब न नेता पुत्रों को टिकिट से नवाज रही है और न ही जनता में आधार खो चुके नेताओं को टिकिट दे रही है। अब तक हारी हुई सीटों पर टिकिट दिए हैं।अभी भी 24 हारी हुईं सीटें बाकी हैं, जिन पर सिंधिया जैसे बड़े चेहरों को भी मैंदान में उतारने की कवायद चल रही है। श्री सिंधिया के पाले में खड़े नेताओं में प्रभात झा,अनूप मिश्रा ,नारायन सिंह कुशवाह,समीक्षा गुप्ता समेत कई अंचल के कई नेता हैं,जो टिकिट की जुगाड में हैं। एक समय था जब प्रभात झा के दरबार में टिकिट पाने के लिए लंबी लाइन लगती थी और महाराज को प्रदेश का सबसे बड़ा भूमाफिया कहते थे, आज वे प्रभात झा बेटे के टिकिट के लिए महाराज से अपने निवास में गुप्त मंत्रणाएं कर रहे हैं।  इसलिए तो कहते हैं कि समय बहुत बड़ा बलवान होता । अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर भाजपा श्री सिंधिया को ग्वालियर दक्षिण ,पूर्व या शिवपुरी से टिकिट देती है ।क्या तब भी नेता श्री सिंधिया का साथ देंगे। भाजपा हारी और गैर हारी सीटों पर गुटबाजी से परे लोगों को टिकिट देने की रणनीति बना रही है। अभी कई सीटों पर मूल भाजपा और सिंधिया भाजपा के बीच टकराव की स्तिथि बनी हुई है। जो चुनाव के हिसाब से अनुकूल नहीं रहेगी।

Share This News :