Homeअपना शहर ,
भाजपा के जिलामंत्री पुरूषोत्तम बनोरिया समेत दो भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में आज भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष ग्वालियर भाजपा के जिला मंत्री एवं प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य पुरूषोत्तम बनोरिया, भाजपा नेता नीरज राठौर, भाजपा नेता नीरज यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

Share This News :