Homeअपना शहर ,
आयुर्वेद छात्रों ने क्रमिक भूख हड़ताल को आमरण भूख हड़ताल में परिवर्तित किया

ग्वालियर । आयुर्वेद महाविद्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने क्रमिक भूख हड़ताल को आमरण भूख हड़ताल में परिवर्तित कर दिया है ।चार सूत्रीय मांगो को लेकर 25 सितंबर से चल रही हड़ताल में छात्रों ने अपनी मांगे सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है।छात्रों द्वारा सरकार को कई वर्षों से लगातार समय समय पत्राचार किया जाता रहा है, लेकिन सदैव निराशा ही हाथ लगी है।ज्ञात हो कि आयुष महाविद्यालयों में स्वशासी स्नातकोत्तर, ग्रह चिकित्सक, इंटर्न, विगत कई वर्षों से अथक प्रयासों के पश्चात भी उनकी चार सुत्रीय मांगों पर कोई भी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है।डॉ. सूरज शुक्ला, ऋषिराज मीना , माधव मुजाल्दे , आशीष पलिया , युवराज धाकड़ ने आयुर्वेद महाविद्यालय ग्वालियर ने 30 सितंबर प्रातः 9 बजे से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की थी ,परंतु सरकार द्वारा संतोषजनक प्रतिक्रिया न मिलने पर डॉ सूरज शुक्ला, ऋषिराज मीना , माधव मुजाल्दे , एवं हरेंद्र सिंह भदौरिया ने भी आज से क्रमिक भूख हड़ताल को आमरण भूख हड़ताल में परिवर्तन कर चुके है।चिकित्सकों द्वारा छात्रों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमे छात्रों का स्वास्थ्य गंभीर बताया है । महाविद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा आमरण भूख हड़ताल पर दृष्टि हेतु समिति बनाई गई । सी एस पी ग्वालियर द्वारा महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर हड़ताल का जायजा लिया एवं छात्रों की समस्याएं सुनी ।छात्र प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है की भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को कुछ भी होने पर उसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा एवं मांगे जल्द पूरी नहीं की गई तो छात्र उग्र आंदोलन को विवश होंगे।

Share This News :