Homeअपना शहर ,
स्वास्थ शिवरों में आम मरीज लाभान्वित होते हैं: विधायक डा.सिकरवार

ग्वालियर । ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार के सानिध्य में आज कुम्हरपुरा वार्ड 28 थाटीपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर प्रातः 10 बजे से प्रजापति मंदिर,कुम्हरपुरा,थाटीपुर ग्वालियर में आयोजित किया गया, जिसमें सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ व्ही.के.गुप्ता,डॉ सुमित यादव व डॉ युवराज सिंह के द्वारा लगभग दो सैकड़ा से अधिक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया और सम्बंधित जांचे भी निःशुल्क की गई l 

शिविर का शुभारम्भ के दौरान डॉ सतीश सिकरवार ने कहा की आज स्वास्थ्य हर एक आम व्यक्ति की समस्या बन गई है। क्योंकि हर घर में एक न एक व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त है और इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बच सकते है l साथ ही उन्होंने कहा की पूर्व विधानसभा के सभी वार्डो में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे l शिविर सयोंजिका पार्षद श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया ने कहा की आज शिविर के माध्यम से जो भी मरीज इलाज हेतु चयनित किये गये है। उन मरीजों का इलाज सिम्स हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा l इस अवसर पर हेमंत प्रजापति, श्याम प्रजापति,पचम सिंह भदौरिया, राजेश तोमर, राजू प्रजापति,राजू बाथम,पप्पू पंडित, सीमा समाधिया, प्रीति शर्मा, असलम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए l

Share This News :