Home > अपना शहर ,
ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर क्यों करते हैं अमित शाह को नजर अंदाज
ग्वालियर । प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर महल के नवरत्न दरवारियों में से एक नवरत्न हैं। इसके बाद वे किसी और को कोई महत्त्व नहीं देते हैं । अब वो किसको महत्त्व दें वो ही जाने ,मगर आज उनके द्वारा एक विज्ञापन जारी किया गया है,उसमें देश के आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह का फोटो नहीं लगाया गया है। यह किस रणनीति का हिस्सा है।यह उनके सलाहकार ही जानते हैं ।मगर श्री शाह का फोटो नहीं होने की बात भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय जरूर है। भाजपा कार्यकर्ता कह रहे हैं की वह जो भी करते हैं ,अपने आका की सहमति और दिखा कर करते हैं। बहरहाल गृह मंत्री अमित शाह जी का फोटो न लगाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तरह ,तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।