ऑइल फैक्ट्री में भड़की आग, कर्मचारियों में मची भगदड़
ग्वालियर | एक खराब ऑइल को रीसाइक्लिंग करने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगते ही फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई, फैक्ट्री में आग को लगता देख अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड दमकल मौके पर जा पहुंचा जहां चार गाड़ी पानी आग डालकर 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग लगने से लाखों का ऑइल जालना बताया जा रहा है,फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगना बताई जा रही है। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के विक्की फैक्ट्री स्थित बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से लाखों के नुकसान का अंदेशा है। लुब्रिकेंट ऑयल की इस फैक्ट्री में पुराने तेल को खरीद कर उसे रीसाइक्लिंग कर दोबारा आइल बनाया जाता था। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बताया कि घटना के समय पुराने यूज्ड ऑयल को गर्म किया जा रहा था। कर्मचारी जब ऑयल का सैंपल निकाल रहे थे तभी बाल्व जाम हो गया। यह बाल्व किस तरह से जाम हुआ इसके बारे में कर्मचारी उत्तम सिंह को कुछ भी पता नहीं है। देखते ही देखते फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। क्योंकि यहां ऑयल का काम होता था इसलिए हाईली इंफ्लेमेबल केमिकल होने की संभावना के चलते तुरंत ही फैक्ट्री प्रबंधन और आसपास के लोग हरकत में आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इस बीच फॉर्म टेंडर की दो गाड़ी और चार गाड़ी पानी की मौके पर पहुंच गईं थीं। कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद यहां लगी आग पर काबू पाया।
दमकल ने चार गाड़ी पानी की मदद से आग पर पाया काबू
नगर निगम उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने कहा कि निश्चित तौर पर यहां कोई घर्षण या बीड़ी सिगरेट को फेंकने की वजह से यह आग लगी है। अन्यथा आसपास ऐसा कोई भी साक्ष्य सामने नहीं आया है जिससे आग लगने की कोई तीसरी वजह नजर आती हो। मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा पुलिस भी पहुंच गई थी। आसपास के इलाके में स्थित फैक्ट्रियों को भी सतर्क कर दिया गया था। फिलहाल आगजनी के कारणों की जांच की जा रही है। यह फैक्ट्री राकेश गुप्ता नाम के मालिक की बताई गई है ।