Home > राज्यो से ,
कांग्रेस की दूसरी सूची आज हो सकती है जारी, भाजपा की पांचवी लिस्ट आने की भी उम्मीद

कांग्रेस आज 40 प्रत्याशियों के नामों के साथ दूसरी सूची जारी कर सकती है। वहीं, भाजपा की पांचवी सूची भी जल्द आने की संभावना है।मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची 18 अक्तूबर को रात तक जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की इस दूसरी सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस अपने 144 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर चुकी है। कुल 230 विधानसभा सीटों में से अब शेष 86 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। इसके लिए CEC की बैठक बुधवार को दिल्ली में होगी। इसमें बाकी की 86 सीटों के लिए सामने आए दावेदारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। सहमति बनने पर रात तक दूसरी सूची जारी की जा सकती है। 

Share This News :